फतेहाबाद/आगरा: क्षेत्र के पुरा कोरियन, पक्का चमरपुरा, सारंगपुर, भीकनपुर सहित कई गांवों के ग्रामीण रेलवे लाइन व बाउंड्री वॉल निर्माण के विरोध में लगातार धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे द्वारा की गई बाउंड्री वॉल के कारण गांवों का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने रेलवे विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि गांवों के लोगों, किसानों और मरीजों को राहत मिल सके। धरना आज 11वें दिन भी जारी रहा, लेकिन अब तक प्रशासन या रेलवे विभाग की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय भाईचारा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया ने ग्रामीणों को समर्थन देते हुए आंदोलन को तेज करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यदि 19 फरवरी तक रेलवे विभाग ने ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 20 फरवरी को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

महासंघ प्रमुख ने बताया कि इस संबंध में कई बार विधायक और सांसद को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्तियों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं। वहीं किसानों को बुवाई के समय ट्रैक्टर खेतों तक ले जाने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पीड़ा पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे 20 फरवरी को रेल रोको आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे विभाग और प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासी किसी भी हालत में पीछे नही हैं।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version