फतेहाबाद/आगरा: नवरात्रि और दशहरा के बाद अब सुहागिनों का पर्व करवा चौथ दस्तक दे चुका है। त्योहार को लेकर महिलाओं ने जोर-शोर से खरीदारी शुरू कर दी है। जगह-जगह सजी पूजन सामग्री की दुकानों और रंग-बिरंगे करवों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है।

सदर बाजार, गांधी चौक समेत कस्बे के प्रमुख बाजार देर रात तक गुलजार रहे। महिलाओं की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। भीड़ का आलम यह रहा कि करवा चौथ के लिए करवा, डिजाइनर छलनी, आकर्षक पूजन थालियां, गोटा-जड़ा करवा और रंगीन सजावटी सामान जमकर खरीदे गए।

पूजन की थालियां इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिनकी कीमत 200 से 500 रुपये तक है। वहीं महिलाएं साड़ियों के अनुरूप मैचिंग चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी में भी जुटी नजर आईं।

ऑनलाइन शॉपिंग का भी क्रेज

बाजारों में भीड़ के साथ-साथ महिलाओं ने ऑनलाइन खरीदारी का विकल्प भी अपनाया है। विभिन्न कंपनियां करवा चौथ को लेकर आकर्षक ऑफर दे रही हैं, जिससे ग्राहक खूब लाभ उठा रही हैं।

अब जबकि करवा चौथ में सिर्फ दो दिन शेष हैं, बाजारों की चहल-पहल लगातार बढ़ती जा रही है। रौनक और भीड़ को देखकर साफ है कि इस बार का करवा चौथ और भी खास होने वाला है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version