मथुरा। जनपद मथुरा में अपनी कार्यशैली, सादगी और जनसेवा के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान में आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह 31 जनवरी, शनिवार को औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके अवकाश ग्रहण की खबर सामने आते ही प्रशासनिक व सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
अपने कार्यकाल के दौरान शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिस भी पद पर जिम्मेदारी निभाई, वहां उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य व्यवहार की अलग पहचान बनाई। मथुरा में सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर जिलाधिकारी और बाद में मंडलायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासन को जनहित से जोड़ने का प्रयास किया। ब्रज क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी छवि एक ऐसे अधिकारी की रही, जो स्वयं को अधिकारी नहीं बल्कि जनसेवक के रूप में प्रस्तुत करते थे।
सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें प्रदेश स्तर पर कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है। शासन स्तर पर उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें आगे भी सक्रिय भूमिका में देखे जाने की संभावना जताई जा रही है।
ब्रजभूमि से उनका विशेष लगाव हमेशा चर्चा में रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनकी विनम्रता, सरलता और समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें जनप्रिय अधिकारी बना दिया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।शैलेंद्र कुमार सिंह का प्रशासनिक योगदान लंबे समय तक मथुरा और ब्रज क्षेत्र की स्मृतियों में बना रहेगा।
जिला नज़र परिवार की ओर से मंडलायुक्त श्री शैलेंद्र कुमार सिंह को ढेरों ढ़ेर शुभकामनाएं 🎉🎉

