गोवर्धन। आगामी स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कस्बा गोवर्धन में पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी तथा अन्य पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार और मंदिर परिसर के आसपास पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। अधिकारियों ने व्यापारी, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का यह कदम त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पर्वों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहेंगे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version