फतेहाबाद/आगरा:  निबोहरा क्षेत्र स्थित जंगजीत सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और कानूनी जानकारी से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक जयनारायण सिंह ने विद्यार्थियों को अपराध रोकथाम की जानकारी देते हुए कहा कि युवा वर्ग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लें।

वहीं, महिला उप निरीक्षक आरती देवी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर प्रेरित किया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और छात्राओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का प्रयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त करें।
इस मौके पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से प्रश्न भी किए और कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारी लेकर लौटे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version