आगरा: नए साल 2026 के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में शाम को आईएसबीटी बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया तथा अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए।

चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात रही। यात्रियों के बैग, संदिग्ध सामान और बसों की गहन तलाशी ली गई। साथ ही बस अड्डे पर आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई, ताकि किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके।

एसीपी अक्षय महाडिक ने निर्देश दिए कि नए साल के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए। ट्रांसपोर्ट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

पुलिस की इस मुस्तैदी से यात्रियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों ने कहा कि नए साल के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग व पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version