रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला मंडल द्वारा आम की गुठलियों का रोपण किया गया। पौधे बनने के बाद उन्हें खुले स्थान पर लगाया जाएगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष रेनू संजय अनवारिया ने कहा पर्यावरण से मतलब केवल पौधा लगाने से नहीं है बल्कि पृथ्वी, वायु और जल के संरक्षण से है। हमें इन तीनों का संरक्षण करना चाहिएI

हमें जल का भी संरक्षण करना चाहिए जल को व्यर्थ में बहने से रोकना चाहिए और सरकार को गंदे जल को नदियों में जाने से रोकना चाहिएI जल को शुद्ध करके नदियों में डाला जाएl हवा को शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक ऑक्सीजन वाले पेड़ पौधे लगाने चाहिए इससे वातावरण शुद्ध हो सकेl

पर्यावरण दिवस पर  फतेहाबाद महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की सदस्यों ने आम की गुठलियों का रोपण किया और पौधा होने पर उसे खुले स्थानों पर लगाया जाएगा जिससे वातावरण शुद्ध हो सकेl
 

इस अवसर पर अध्यक्ष रेनू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अंजली गुप्ता, सीमा गुप्ता, अंजू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि बहने मौजूद रही l

error: Content is protected !!
Exit mobile version