फतेहाबाद/आगरा: दीपावली के बाद घरों को लौट रहे यात्रियों की भीड़ के कारण आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीसरे दिन भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लखनऊ से आगरा की ओर आने वाली लेन में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रविवार को दोपहर लगभग एक बजे से जाम लगना प्रारंभ हो गया था जो शांय 6 बजे तक लगा रहा। लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया एक्सप्रेसवे से लगभग 35 हजार वाहन गुजरे। लगातार बढ़ते वाहन दबाव के चलते कई स्थानों पर यातायात सुस्त पड़ा और लोग पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे।शौचालय के लिए परेशान रहे लोग: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी टोल प्लाजा पर कोई शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण परेशान रहे। कि वे लघुशंका करने के लिए कहां जाएं।

महिलाओं को भी सबसे ज्यादा परेशानी रही। पायल,रेखा, मधुमाला निवासी मयूर विहार दिल्ली ने बताया कि पुरुष तो एक बार खुले में भी लघुशंका कर लेंगे। लेकिन महिलाएं कहां जाएं। कुछ महिलाओं को यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों के शौचालय में महिलाओं को सुरक्षा अधिकारी ले जाकर लघुशंका कराई गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जूरैल ने बताया कि दीपावली अवकाश के बाद बड़ी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को ही लगभग 30 हजार वाहनों का आवागमन किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता
error: Content is protected !!
Exit mobile version