उत्तेजित स्वजनों ने बाह रोड स्थित नयापुरा पर लगाया जाम | सवा घंटे बाद खुला जाम

फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद बाह मार्ग पर रोडवेज बस ने बकरियों को बचाते समय महिला चपेट में आ जाने से बस का पहिया महिला के ऊपर से निकल जाने से मृत्यु हो गई। वहीं पास में बाइक पर पिता व उसके दो बच्चे घायल हो गए। उत्तेजित स्वजनों ने बाह मार्ग पर ट्रक को तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भीड़ ने अभद्रता की गई। लगभग सवा घंटे के बाद लोगों को समझाने के बाद जाम खुल सका।

भदावर डिपो की रोडवेज बस आगरा से बाह के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस नयापुरा के पास पहुंची तभी सड़क पर बकरी आ जाने से रोडवेज चालक ने बचाने के प्रयास में सड़क पर आ रही कमलेश उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी नारायन सिंह निवासी नयापुरा फतेहाबाद आ जाने से महिला पर बस का पहिया चढ़ गया। जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तथा बस बाइक से टकरा गई। जिसमें बैठे गांव  के ही कमल सिंह, उनके बेटे रोहित,बेटी  काजल घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

घटना से उत्तेजित स्वजनों ने सोमवार पौने तीन बजे बाह मार्ग पर ट्रक को तिरछा कर जाम लगा दिया। दोनो ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई।सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता की गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने लोगों को समझाया गया कि पिडित को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद चार बजे जाम खुल सका।

अनाथ हो गए बच्चे: कमलेश के पति नरायन सिंह की मृत्यु हो गई। कमलेश अपने बच्चे प्रदीप लगभग 10 वर्ष,रामू लगभग 8वर्ष, और बेटी सपना की देखरेख कर रही थी। लेकिन सोमवार को उनके ऊपर से मां का साया भी उठ गया।

🔹रिपोर्ट-  सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version