लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं पर विवादित बयान देकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सपा के देशी कुत्ते तनख्वाह पर पाले हुए कुत्तों के पिल्ला–पिल्ली भौंकते हैं।” उन्होंने आगे जोड़ा कि “बिहार विधानसभा का चुनाव हम लड़ रहे हैं, लेकिन दर्द समाजवादी पार्टी के पाले पिल्ला–पिल्ली को हो रहा है।”

इसके अलावा, राजभर ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “स्वामी प्रसाद मौर्य बौद्ध धर्म मानते हैं, इसलिए अगर वे किसी दूसरे धर्म को गलत कहते हैं तो यह गलत परंपरा है।”

उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। समाजवादी पार्टी ने इसे “भाषाई मर्यादा और राजनीतिक शालीनता पर हमला” बताया है। वहीं, भाजपा के भीतर भी राजभर की टिप्पणी को लेकर असहजता का माहौल है।

राजभर का यह बयान उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावों से पहले बयानबाजी की नई जंग की शुरुआत माना जा रहा है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version