फतेहाबाद/आगरा: कमिश्नरेट आगरा के अंतर्गत थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 अदद देशी शराब के पौवे बरामद किए हैं।

अभिषेक अग्रवाल पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन के कुशल नेतृत्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों, अवैध गांजा तस्करी व अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला सबला चौराहे के पास से अवैध शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त नवाब सिंह पुत्र विजय बहादुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 40 अदद देशी शराब के पौवे बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना बमरौली कटारा में प्रकरण संख्या 032/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त नवाब सिंह निवासी ग्राम छतारी थाना औछा, जनपद मैनपुरी का है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम में शामिल रहे—

थानाध्यक्ष हरिश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, हेड कांस्टेबल राशिद अली एवं कांस्टेबल रजत कुमार।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version