फतेहपुर सीकरी/आगरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के आगरा आगमन पर बुधवार को सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

फतेहपुर सीकरी नहर, आगरा ब्रांच, मलपुरा नहर, देवरेठा व टीकरी नहर में लंबे समय से चल रही लापरवाही और जलापूर्ति व्यवधान को लेकर स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधियों ने मंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

फतेहपुर सीकरी के ग्राम टीकरी निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जी.डी. चाहर ने नहरों से संबंधित किसानों की परेशानियों को मजबूती से उठाया और तत्काल अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाते हुए जमीनी हालात मंत्री के सामने रखे।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संबंधित अधिकारियों पर त्वरित और कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए तथा नहरों की मरम्मत व जलापूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने के आदेश जारी किए इस दौरान किसान नेता मोहन सिंह चाहर व कई ग्रामीण मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version