फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। यह घटना एक्सप्रेसवे के 21वें माइलस्टोन पर हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में ले लिया।

यूपीडा द्वारा वन विभाग फतेहाबाद को इस घटना की जानकारी दी गई थी। वन क्षेत्र अधिकारी विशाल राठौर के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे। वही वन विभाग के द्वारा अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाई है।

जबकि राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत के मामले में अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। वन विभाग की टीम मोर के शव को अपने कार्यालय ले आई है। वन क्षेत्र अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version