मुरैना/मप्र: मुरैना जिले के थाना पोरसा क्षेत्र में 6 नवंबर 2025 को हुई एक बेहद संवेदनशील गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी रंजिश के कारण सुनसान सड़क पर फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस के सतत प्रयासों के बाद 10 जनवरी 2026 को दो और मुख्य आरोपियों को कस्बा मिरधान से गिरफ्तार कर लिया गया है।

6 नवंबर 2025 को रामेश्वरदयाल शुक्ला अपने भाई महावीर शुक्ला और ब्रम्हलाल के साथ अम्बाह से लौट रहे थे। ग्राम सैथरा के आगे पचपेडा से पहले सुनसान सड़क पर पुरानी रंजिश के कारण आरोपी रकी भदौरिया, रोहित भदौरिया, पिंटू सहित अन्य लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से महावीर शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।

फरियादी रामेश्वरदयाल की तहरीर पर थाना पोरसा में अपराध क्रमांक 258/2025 दर्ज किया गया (धारा 103(1), 126(2), 296(बी), 351(2), 61(2) बीएनएस)।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सगीर सौरम (गापुरो) ने विशेष टीम गठित की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम भी घोषित किया। एसडीओपी अम्बाह श्री रवि प्रकाश भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोरसा निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

10 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा मिरधान से दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले ही 4 आरोपी और 1 बाल अपराधी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब कुल गिरफ्तारियों की संख्या 6+1 हो गई है।

सराहनीय पुलिस टीम

  • निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह (थाना प्रभारी, पोरसा)
  • उनि. दुर्गेश सिंह भदौरिया
  • आर. 334 सीताराम राजावत
  • आर. 977 पुष्पेंद्र सिंह तोमर
  • आर. 620 श्रीचय जाट
  • आर. 590 प्रमोद जाट
  • आर. 1126 भूपेंद्र यादव
  • आर. 1226 योगेंद्र गोयल

पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version