फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में आई बाढ़ के बाद स्थिति गंभीर रूप ले रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने आधा दर्जन से अधिक गांव का तूफान ही दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि लोगों को हर संभव सहायता के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जाएगी।

फतेहाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बारीपुरा सिकरारा, भोलपुरा, बमरोली का क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ दौरा किया।इस दौरान यमुना नदी में अत्यधिक पानी होने की वजह से कई ग्रामों के संपर्क मार्ग भी टूट चुके हैं। तटीय क्षेत्र में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है प्रशासन के साथ नुकसान का जायजा लिया।

विधायक छोटेलाल वर्मा ने दौरे के बाद बताया की बाढ़ के चलते कई गांव का संपर्क टूट गया है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की फसल पानी में डूब चुकी है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने लखनऊ में जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन किसानों को दिया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version