खेरागढ़/आगरा: खेरागढ़ क्षेत्र के बसई जगनेर स्थित प्राचीन गंगापुरी समाधि मंदिर परिसर में सोनीखेड़ा, बसई जगनेर और सिंगरावली ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी आगरा के नाम संबोधित ज्ञापन खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग (गुड्डू) को सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बसई जगनेर ग्राम पंचायत में आवारा गौवंशों की बढ़ती संख्या से किसानों की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं। खेतों में रात के समय गौवंशों के झुंड पहुंचने से भारी नुकसान हो रहा है, वहीं सड़कों पर घूमते पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र गौशाला निर्माण की मांग की है, ताकि फसलों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही प्राचीन गंगापुरी समाधि मंदिर के सौंदर्यीकरण और समुचित विकास की मांग भी उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन आधारभूत सुविधाओं के अभाव में इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। यदि मंदिर परिसर का विकास कराया जाए तो धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

कार्यक्रम में हरिहरानंद महाराज, भीकम सिंह, बलवीर, शैलेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह, ओमपाल, हरिभान सिंह, महेश सिंह, घनश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने आश्वस्त किया कि मांगों को प्राथमिकता से जिलाधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version