मथुरा। मथुरा पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान दिनेश और जयपाल के रूप में हुई है। दोनों बदमाश थाना यमुना पार क्षेत्र में एक टेंपो चालक की हत्या एवं लूट के मामले में वांछित चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि थाना जैंत और थाना यमुना पार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे के समीप पानी गांव रोड पर बदमाशों और पुलिस का आमना-सामना हुआ। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version