फतेहपुर सीकरी/आगरा। नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी को मां सिद्धिदात्री की घर-घर पूजा अर्चना के बाद सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। वही माता स्वरूप कन्याओं को भोज करा कर प्रसाद वितरित किया गया।

विगत 9 दिन से घर और पंडालों में विराजित माता की प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया।

कस्बा एवं देहात में विगत 9 दिन से विराजित माता के पांडालों में मां सिद्धिदात्री की हवन पूजन के साथ पूजा अर्चना की गई  तत्पश्चात माता की प्रतिमाओं को विधि विधान से विसर्जन किया गया।

आगरा गेट पर कन्या पूजन के दौरान आराध्या फौजदार, बंदिता, पाखी सिंह समेत कई मौजूद रहे।

रिपोर्ट – दिलशाद समीर

Exit mobile version