वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित चिंतामणि कुंज में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज के पावन सानिध्य में चल रहा शतचंडी महायज्ञ अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत सैकड़ों कन्या-लांगुराओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।साथ ही उन्हें वस्त्र, दक्षिणा एवं अनेक उपहार भी वितरित किए गए।
चिंतामणि कुंज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है।इससे मां भगवती शीघ्र ही प्रसन्न होकर
भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती हैं।इसीलिए चिंतामणि कुंज में वर्ष के दोनों नवरात्रों में शतचंडी महायज्ञ करने एवं कन्या-लांगुराओं का पूजन अर्चन व भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाता है।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,एडवोकेट ने कहा कि चिंतामणि कुंज श्रीधाम वृन्दावन का सिद्ध स्थल है। यहां प्रतिष्ठित देवी की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन व चमत्कारी है। इसीलिए देश ही नहीं अपितु विदेशों तक के भक्त भी यहां दर्शनों के लिए निरंतर आते रहते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट ने कहा कि नवरात्रों में कन्या पूजन करने से भक्तों को मां दुर्गा की अनन्त कृपा और आशीर्वाद मिलता है।साथ ही भक्तों को रोगों व दुखों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित जुगेंद्र भारद्वाज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पण्डित राजेश शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व : महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।