मुरैना:  जिले के थाना नूराबाद पुलिस को हत्या के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री समीर सौरभ (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी के निर्देशन में थाना नूराबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना हाजा के अपराध क्रमांक 200/24 धारा 103(1), 296, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के प्रकरण में लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी रामू पुत्र रामस्वरूप सिंह जाटव को पुलिस ने ग्राम झिनेला तामली रोड, मुरैना से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नूराबाद एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

  • रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version