आगरा। अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में शुक्रवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। वर्षों से प्रतीक्षित शिखर गुंबद निर्माण की दिशा में पहला कदम उठाते हुए बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और पारम्परिक विधि-विधान के साथ शिलान्यास समारोह सम्पन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मुख्य ट्रस्टी इंद्रप्रकाश जैन एवं करुणा जैन के सान्निध्य में समिति अध्यक्ष प्रवीन जैन, महामंत्री विवेक जैन, नरेंद्र जैन, पुष्पा जैन और रीता जैन ने शिलान्यास प्रक्रिया को विधिवत सम्पन्न कराया।

जिनालय परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। वरिष्ठ जनों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक, सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और भविष्य में बनने वाले विशाल एवं भव्य शिखर गुम्मद को लेकर उत्साह व्यक्त किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस शिखर निर्माण से न केवल मंदिर का सौंदर्य और वैभव बढ़ेगा बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा।

जिनालय परिवार ने बताया कि यह शिखर गुंबद मंदिर विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी पदाधिकारियों, भक्तों और सेवाभावी श्रावक-श्राविकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के पुण्य की अनुमोदना की गई और आगे आने वाली धार्मिक योजनाओं के लिए मंगलकामनाएँ भी प्रेषित की गईं।

अवधपुरी का यह शिलान्यास कार्यक्रम आने वाले वर्षों में मंदिर को और अधिक भव्य, दिव्य और आध्यात्मिक रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version