फतेहाबाद/आगरा: मंगलवार की रात न्यायालय परिसर फतेहाबाद में हुई चोरी की घटना के बाद बुधवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, वेंडरों आदि द्वारा हड़ताल जारी रखी गई थी। इस मामले को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगे की कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान सभी संगठनों ने चोरी की घटना की निष्पक्ष जाँच, माल की बरामदगी तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि अपराध की पूरी तरह जाँच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उनके इस आश्वासन के बाद सभी संगठनों ने हड़ताल समाप्त कर न्यायालय में कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया।

बैठक में धर्मसिंह राजपूत, अध्यक्ष अधिवक्ता बार एसोसिएशन फतेहाबाद, मोहन सिंह एड., निरंजन सिंह एड., सत्यवीर सिंह सहित अन्य अधिवक्ता और संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस निर्णय से न्यायिक कार्य पुनः सुचारू रूप से प्रारम्भ हो गया है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version