लखनऊ।पत्रकारिता जगत में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पत्रकार प्रेस परिषद ने देश में पहली बार अपने संगठन में अनिवार्य ड्रेस कोड लागू कर नई मिसाल पेश की है। परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय के तहत संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य निर्धारित वेशभूषा में बैठक में शामिल हुए।
लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित परिषद की महत्वपूर्ण बैठक “संकल्प-2026” में सभी सदस्य सफेद पैंट, सफेद शर्ट एवं सफेद सदरी पहनकर उपस्थित रहे। एक समान परिधान में उपस्थित पत्रकारों ने अनुशासन, एकरूपता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।
बैठक में परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद, नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पदाधिकारियों को मिली विशेष सुविधाएं
पत्रकार प्रेस परिषद को देश का एकमात्र ऐसा संगठन बताया गया, जो अपने पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को—
₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का बीमा कवर
नियुक्ति पत्र (मनोयन पत्र)
आई-कार्ड
डोरी होल्डर व स्टीकर
घर पर लगाने हेतु नेम प्लेट
जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
इस अवसर पर ₹3 लाख का बीमा वितरण प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा, नेम प्लेट वितरण चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद द्वारा तथा आई-कार्ड वितरण नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश निगम एवं मंडल महासचिव उदयभान सिंह ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां
बैठक में संगठन विस्तार के अंतर्गत कई अहम नियुक्तियां भी घोषित की गईं—
आर.पी. त्रिपाठी – प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश
सुरेश कुमार द्विवेदी – बुंदेलखंड कार्यवाहक संयोजक
राजेंद्र प्रसाद वर्मा – बुंदेलखंड सचिव
साथ ही बुंदेलखंड के दो मंडलों एवं सात जिलों का कार्यभार भी सौंपा गया। इसके अतिरिक्त कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।
नए नियुक्त पदाधिकारियों में राजीव कुमार मिश्रा (जिला सलाहकार, कानपुर नगर), सुनील त्रिपाठी एडवोकेट (विधिक सलाहकार, कानपुर नगर), मन बोधन सिंह (तहसील अध्यक्ष, घाटमपुर) एवं गजेंद्र सिंह सेगर सहित कई सदस्य शामिल रहे।
सदस्यता आई-कार्ड प्राप्त करने वालों में मनमोहन दीक्षित, वैभव दीक्षित, ओम शंकर विश्वकर्मा, अमित सिंह चौहान, विशाल मिश्रा, मधप दीक्षित, प्रदीप कुमार वर्मा, विपिन दुबे, देवांश भाटिया, मनोज मिश्रा, हरिशंकर, मुकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश, लक्ष्मीकांत शर्मा, देवेंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नेतृत्व के विचार
चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद ने कहा,
“संगठन को चलाने के लिए नियम, अनुशासन और समर्पण जरूरी है। ड्रेस कोड से पत्रकारों को एक नई पहचान मिलेगी और संगठन और मजबूत होगा।”
प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि अब कोई भी पत्रकार अकेला नहीं है, पत्रकार प्रेस परिषद हर पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ी है।
कार्यक्रम के अंत में नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा ने उपस्थित सभी सदस्यों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया।
यह पहल पत्रकारिता में अनुशासन, सुरक्षा और संगठनात्मक एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
