देहरादून/उत्तराखंड। देहरादून की प्रतिभाशाली क़्वान की दो (Qwan Ki Do) खिलाड़ी इशिका ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। क़्वान की दो (Qwan Ki Do) वियतनाम कि मार्शल आर्ट है l प्रतियोगिता जे.जे.टी.यू राजस्थान में आयोजित हुई, जहाँ देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

फोटो में इशिका मंच पर मुस्कुराते हुए, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त करती दिखाई दे रही हैं। मंच पर कई सम्मानित अधिकारी भी मौजूद हैं, जो इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं। इशिका वर्तमान में उत्तराखंड देहरादून कि वी.टीम फिटनेस हब में एन.आई.एस कोच विशाल कश्यप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

उनके अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है। इशिका अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने कोच विशाल कश्यप एवं अपने पिता ओम प्रकाश को देती हैं l उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने उन्हें ₹31,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की, जो इशिका को सम्मान समारोह में दी गई।

इशिका की इस सफलता से न केवल उनके कोच विशाल कश्यप और इशिका का परिवार गर्वित है बल्कि पूरे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी इस जीत से नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version