मथुरा के होलीगेट क्षेत्र स्थित नगर निगम मथुरा परिसर में उस समय भारी आक्रोश फैल गया, जब कचरे के वेस्ट के ऊपर तिरंगा पड़ा हुआ पाया गया। इस घटना को राष्ट्रीय ध्वज का गंभीर अपमान माना जा रहा है।घटना सामने आते ही एक स्थानीय निवासी ने तत्परता दिखाते हुए तिरंगे को सम्मानपूर्वक कचरे से हटाया और उसे ठीक कर नगर निगम कार्यालय में जाकर सौंप दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताई।लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की शान, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है, और इस तरह उसे कचरे के ऊपर पड़ा छोड़ देना न केवल गंभीर लापरवाही है बल्कि राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य भी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन में भी हलचल मच गई।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version