मथुरा। दिनांक 18 अगस्त 2025 को मथुरा जनपद में पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 7 निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार विभिन्न थानों में प्रभारी निरीक्षक बदले गए हैं।

जारी सूची के अनुसार –

1. अजय किशोर को थाना जमुनापार से हटाकर थाना मगोरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।


2. विनय त्यागी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना जमुनापार का प्रभार दिया गया है।


3. अमित कुमार सिंह को थाना मगोरा से हटाकर पर्यटन थाना भेजा गया है।


4. अनूप कुमार पाण्डेय को पर्यटन थाना से स्थानांतरित कर थाना छाता ग्रामीण प्रभारी बनाया गया है।


5. अमित सिंह को अपराध शाखा मगोरा से हटाकर लोक शिकायत थाना भेजा गया है।


6. प्रशान्त कपिल को थाना वृन्दावन से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।


7. राजीव कुमार सिंह, जो पूर्व में डीएसआईबी से अतिरिक्त निरीक्षक छाता के रूप में कार्यरत थे, अब उन्हें प्रभारी साम्प्रदायिक पुलिस समाधान सेल नियुक्त किया गया है।



इन तबादलों के साथ ही जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version