आगरा: शहर के नामी सर्राफा कारोबारी एपी ज्वेलर्स के चार प्रतिष्ठानों – नेहरू नगर, किनारी बाजार, चौबे जी का फाटक और विजय नगर – पर आयकर विभाग की सर्च कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीमें दस्तावेजों, लेन-देन, खातों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच में जुटी हैं। टैक्स चोरी की आशंका पर शुरू हुई यह कार्रवाई पहले दिन की तरह ही सभी जगहों पर चलती रही।

सर्राफा एसोसिएशन का विरोध

आगरा सराफा एसोसिएशन ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। महामंत्री अशोक अग्रवाल ने ऑडियो मैसेज में इसे अन्यायपूर्ण और व्यापारी विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि सर्च का दो दिन तक चलना समझ से परे है। यह राजस्व बढ़ाने से ज्यादा व्यापारियों को परेशान करने वाली लग रही है। कार्रवाई से व्यापार ठप हो गया है और ग्राहकों को आभूषण डिलीवरी में दिक्कत हो रही है। अशोक अग्रवाल ने जोर दिया कि यह रेड नहीं बल्कि सर्च है, फिर भी इतना समय लगना व्यापारिक उत्पीड़न जैसा है।

सूत्रों के हवाले से जांच में बड़ी वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। किनारी बाजार के मुख्य शोरूम पर टीम पहुंचते ही आसपास भीड़ जुट गई, जबकि नेहरू नगर शोरूम पर सन्नाटा रहा। सभी जगहों पर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त हैं। फिलहाल जांच जारी है और सभी की नजरें विभाग के निष्कर्ष पर टिकी हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version