मथुरा। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज मथुरा के जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महोदय द्वारा थाना गोविंदनगर क्षेत्रान्तर्गत शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।



निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मस्जिद के आसपास की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई सहित तमाम बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी और एसएसपी महोदय ने मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए, पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, और किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिससे त्यौहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।

इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारीगण और स्थानीय जिम्मेदार नागरिक भी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा शांति, सौहार्द और सुरक्षा के लिए उठाए गए इन कदमों की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version