रिपोर्ट 🔹 दिलशाद समीर

फतेहपुर सीकरी/आगरा। जनपद आगरा के विकास खण्ड फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत सीमावर्ती गांव सिरौली में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों के घरों के सामने बारिश का पानी भरा हुआ है। स्थिति यह है कि लोगों को कीचड़ युक्त गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का क्या कहना है..

नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर, रिंकू सहित कई ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप 

बारिश के मौसम में जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आगरा से मांग की है कि गांव की जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।






error: Content is protected !!
Exit mobile version