आगरा। ट्रान्स यमुना थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे एक छात्र के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। छात्र ने भागकर अपनी जान बचाई और घर जाकर पूरी बात बताई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
क्षेत्र का रहने वाला एक 13 वर्षीय किशोर क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ाई करता है। 2:00 बजे वह स्कूल से घर के लिए लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक युवक आया और उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे झाड़ियां में ले गया। इसके बाद उसके कपड़े उतार कर कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे ने शोर मचा दिया। यह देख आरोपी युवक घबरा गया।
इसी बीच छात्र उसके चंगुल से छूट कर भाग गया। वह रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। कुकर्म का प्रयास हुआ है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

