मथुरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविदास कमेटी के तत्वावधान में रविवार, 8 फरवरी 2026 को मसानी चौराहा स्थित शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश कुमार राही एवं कृष्ण गोपाल कर्दम ने की।

कार्यक्रम में शोभायात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और बच्चों को स्मृतिचिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की तथा संत रविदास के भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल और मुकेश धनगर ने समाज में शिक्षा के प्रसार और बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश को याद करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और कुरीतियों के उन्मूलन का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, बच्चे एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version