मथुरा की पावन धरा पर जूना अखाड़े परिषद द्वारा जगद्गुरु शंकराचार्य पद पर पट्टाभिषेक के बाद तीसरे दिन स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। कृष्ण नगरी पहुंचने पर संत समाज और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।जगद्गुरु शंकराचार्य ने भारत की एकमात्र चित्रगुप्त पीठ, चित्रगुप्त पीठ, में पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।मंदिर परिसर में बृज रसिक संतों के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य ने फूलों की होली खेली और प्रेम, सद्भाव तथा सनातन एकता का संदेश दिया। भक्तों में उनके दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज ने कहा कि “आरोप कोई भी किसी पर लगा सकता है। मामला न्यायालय में है और अब न्यायालय के आदेश का सभी को पालन करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि शंकराचार्य महाराज पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, संत समाज ऐसा कोई कार्य नहीं करता।जूना अखाड़े परिषद द्वारा पट्टाभिषेक के उपरांत मथुरा आगमन को संत समाज ने ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संतगण उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version