आगरा। क्षेत्र के गांव गढ़मुक्खा में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। दिगरौता मार्ग स्थित हनुमान मंदिर (खौर्य) के प्रांगण में भव्य कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय गौ कथा का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया था,आज सोमवार को सात दिवसीय गौ कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान में व्यास पीठ से कथा वाचक विनोद गर्गाचार्य जी अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को गौ माता की महिमा और उनके व आध्यात्मिक वैज्ञानिक महत्व का रसपान कराएंगे। इस सात दिवसीय आयोजन में ओ.पी. बाबा मुख्य यजमान (परीक्षित महाराज) ने भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक और प्रमुख गौ सेवक भोलू जाट ने बताया कि इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता लाना और सनातन संस्कृति का प्रचार करना है।
आज गौ कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जहां भक्तजनों,सन्त महात्मा जी और कन्याओं को भोजन कराते हुए,गौ सेवक भोलू जाट ने पैर छूकर सभी को नगद पुरस्कार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मन्दिर महंत चन्द्र सैन कुशवाहा,ओपी महात्मा,कंचन बाबा,संजय सिंह, रोशन लाल, मास्टर लाखन सिंह बघेल, प्रदीप शर्मा, नत्थीलाल,रुपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल

