गोवर्धन तहसील को नई उपजिला अधिकारी (एसडीएम) प्राजक्ता त्रिपाठी मिल गई हैं। शनिवार को उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। सबसे पहले उन्होंने निवर्तमान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें विदाई समारोह की शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागवार अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं गिरिराज जी की कृपा से गोवर्धन पहुंची हूं। यहां की जनता की सेवा और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।”

एसडीएम ने तहसीलदार से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यक्षमता व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

नवागत एसडीएम के सक्रिय रुख से क्षेत्रीय प्रशासन में नई ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version