नेपाल/एजेंसी: नेपाल में एक बार फिर Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को कई संवेदनशील क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सिमारा चौक पर जमा हुए, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और अंततः इलाके में कर्फ्यू लागू करना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिमारा एयरपोर्ट के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प बढ़ने पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बढ़ते तनाव के चलते एयरपोर्ट का परिचालन फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन ने दोपहर 12:45 बजे से कर्फ्यू लागू किया, जो रात 8 बजे तक जारी रहने की संभावना है।

Gen-Z समूह का आरोप है कि पुलिस बुधवार को हुई झड़पों से जुड़े मामलों में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही। इससे पहले 19 नवंबर को सिमारा एयरपोर्ट के पास हुई मुठभेड़ में छह Gen-Z समर्थक घायल हुए थे, जिसके बाद समूह ने छह UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तनाव तब और बढ़ गया जब UML नेताओं ने 5 मार्च 2026 को प्रस्तावित चुनाव से पहले जिले का दौरा तय किया।

यह विरोध प्रदर्शनों की नई लहर लगभग दो महीने बाद सामने आई है, जब सितंबर में नेपाल में हुए हिंसक संघर्ष में 76 लोगों की मौत हुई थी। इन घटनाओं के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री और UML प्रमुख केपी ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद 12 सितंबर को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई सरकार बनी, जिन्होंने शपथ के तुरंत बाद संसद भंग करने और नए चुनाव कराने की सिफारिश की थी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version