मथुरा के प्रताप मॉन्टेसरी स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को श्री गणेश जी की महिमा से अवगत कराया गया तथा भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बच्चों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मुख्य भूमिका कॉर्डिनेटर पूनम व निशा सेन की रही। पूजा में प्रबंधक, प्रताप सेवा समिति की अध्यक्ष, प्रधानाचार्य सुधा सक्सेना, एकता मल्होत्रा, दीप्ति सक्सेना, बबीता यादव, कशिश व शांति शर्मा सहित अन्य की उपस्थिति व सहयोग उल्लेखनीय रहा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version