मथुरा। जिला सेवायोजन कार्यालय, मथुरा एवं मॉडल कैरियर सेंटर, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, निकट पागल बाबा मंदिर, वृन्दावन रोड, मथुरा में आयोजित होगा।

मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जहां 100 से अधिक रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

📌 पात्रता

उक्त पदों हेतु निम्न शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं—

10वीं पास

इंटरमीडिएट

स्नातक

परास्नातक

आईटीआई दक्षता धारक


इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित होते समय निम्न दस्तावेज साथ लाएं—

सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

बायोडाटा की 02 प्रतियां


रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version