फतेहाबाद/आगरा। 2 दिन पहले निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोला कला की गौशाला के पास ग्रामीणों को एक तेंदुए का सावक घूमता हुआ मिला। कुत्तों से बचा कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने चंबल  क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तथा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उसे रख दिया। जहां से बीती शनिवार रात सावक की मां उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोला कला में गौशाला के पास शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों को एक तेंदुआ का सावक घूमता हुआ मिला। कुत्तों से बचकर उसको पहले गौशाला में बंद कर दिया। उसके बाद वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया।

वन क्षेत्र अधिकारी विशाल राठौर केमुताबिक सावक काफी छोटा था। इसलिए उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने के बजाय पहले  उसका चेकअप किया गया। बाद में उसे दूध पिलाकर उसे उसकी मां से मिलाने के प्रयास किए गए।

इसके लिए वन विभाग ने शुक्रवार की रात जंगल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सावक को रखा परंतु उसकी मां नहीं आई शनिवार को चंबल क्षेत्र  में उसे रखा गया जहां शनिवार रात के किसी पहर जाकर उसकी मां अपने बच्चे को लेकर चली गई।

घटना की मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई थी। जो उसे पर पल-पल की नजर रखे हुए थी। सावक के प्राकृतिक वातावरण में चले जाने के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version