मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आज दोपहर संजय बीडीसी के नेतृत्व में राजकीय छात्रावास मथुरा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च एवं प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बहन-बेटियों, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज पर बढ़ते जातिगत एवं सांप्रदायिक हमलों, बलात्कार और शोषण की घटनाओं पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के उपरांत पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती उषा जी को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौंपा गया, जिसमें प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई।मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रमेश सैनी एवं अजय सनवाल ने संयुक्त रूप से प्रदेश की स्थिति को “जंगलराज” करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं, युवाओं और मासूम बच्चियों पर लगातार जातिगत हमले हो रहे हैं, परंतु सरकार मौन है।इस अवसर पर लुकेश कुमार राही ने मथुरा में हाल ही में युवाओं पर हुए हमले और 9 वर्षीय मासूम बालिका को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार जातीय पूर्वाग्रह से ग्रसित अपराधियों को संरक्षण दे रही है और संविधान की अवहेलना कर रही है।प्रदर्शन में डॉ. भगवान सिंह, बृजलाल कॉमरेड, चित्रसेन मौर्या, संजय सैनी, राजेश कुमार, अनिल कुमार, रमेश सैनी, एड. अजय सनवाल, डॉ. अरुण कुमार, एड. अरविंद कुमार, गौरव कुमार, रंजीत बाटी, नरेश कुमार, सन्नी एडवोकेट, अंकित सागर, आकाश बाबू, अजय कुमार, कृष्णा सैनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति का पैदल मार्च और प्रदर्शन
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

