मुरैना/मप्र: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुरैना जिले के 76 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होंगी। परीक्षाओं को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने विकासखण्ड स्तर पर निरीक्षण दल (उड़नदस्ता) गठित किए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. इंदौलिया को संपूर्ण जिले के लिए नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती वर्षा कोली, योजना अधिकारी श्री जितेन्द्र परमार एवं एमपीसी श्री महेश मावई को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला परियोजना समन्वयक श्री हरीश तिवारी को भी संपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके सहयोग के लिए एपीसी श्री प्रियाशरण दीक्षित एवं श्री हरेन्द्र सिंह तोमर को दायित्व सौंपा गया है।
पोरसा के लिए निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री नवीन भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र तोमर एवं एडीईओ जनपद श्री शिवकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार पोरसा श्री कमलकिशोर शर्मा को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर एवं श्री मोहर सिंह को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार अंबाह श्री प्रदीप कुमार वर्मा को दल प्रभारी तथा श्री मनोज तोमर एवं श्री शक्ति चतुर्वेदी को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।
अंबाह के लिए निरीक्षण दल में तहसीलदार अंबाह श्री भारतेन्दु सिद्धार्थ को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री श्रीनिवास सिंह गुर्जर एवं श्री हेमंत सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र मौर्य को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री रामअवतार सिकरवार एवं श्री चंद्र माहौर को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री हरविलास बिसारिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री नागेन्द्र शर्मा एवं श्री हर्ष भदौरिया को नियुक्त किया गया है।
मुरैना के लिए निरीक्षण दल में तहसीलदार मुरैना श्री सीताराम वर्मा को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री श्याम तोमर एवं श्री करतार सिंह कटोरिया को नियुक्त किया गया है। तहसीलदार श्री विश्राम बघेल को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री शिवराज शर्मा एवं श्री मुकेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री आनंद यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री हरेन्द्र सिंह तोमर एवं श्री भोलाराम जाटव को नियुक्त किया गया है।
जौरा के लिए निरीक्षण दल में तहसीलदार जौरा सुश्री कल्पना कुशवाह को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री मधु मंगल एवं श्री अंशुमन शर्मा को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्रीमती ज्योति लाक्षाकार को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री राजीव सिंह जादौन एवं श्री रमेश सोलंकी को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार सुश्री रेखा कुशवाह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री ताहिर खान एवं श्री अनिल शेटी को नियुक्त किया गया है।
पहाड़गढ़ के लिए निरीक्षण दल में डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश अवस्थी को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री रामअवतार सिकरवार एवं श्री मुकेश गुर्जर को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री प्रमोद तोमर को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़ एवं श्री अभिषेक साहू को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री श्यामसुंदर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री राजीव कुमार एवं श्री सचिन वैष्णव को नियुक्त किया गया है।
कैलारस के लिए निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री नरेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए सहायक संचालक सुश्री प्रिया सिंह एवं श्री काशीराम शाक्य को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार कैलारस सुश्री दीप्ती खरे को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री मुकेश शर्मा एवं श्री रामचरण निवोरिया को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार बानमौर सुश्री वंदना यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री जयवीर सिंह जादौन एवं श्री कालीचरण त्यागी को नियुक्त किया गया है।
सबलगढ़ के लिए निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री आशीष यशवाल को नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए श्री पी.एल. डंडोतिया एवं श्री गंगाराम जाटव को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री रवीश भदौरिया को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री मानिक चंद्र धाकड़ एवं श्री रामअवतार बौद्ध को नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री सौमित्र शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक के रूप में श्री धर्मेन्द्र सिंह जादौन एवं श्री रामप्रकाश धाकड़ को नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने बताया कि शासन एवं मण्डल द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए नकल रोकने हेतु यथोचित कार्यवाही की जाए। प्रत्येक दल अपने संबंधित विकासखण्ड अथवा जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में से प्रतिदिन कम से कम चार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेगा। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर सामूहिक नकल अथवा अन्य अव्यवस्था पाए जाने की स्थिति में तत्काल जिला कलेक्टर एवं सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल को अवगत कराया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर नकल प्रकरण पाए जाने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरवाई जाएगी। प्रत्येक दल द्वारा परीक्षा तिथियों में परीक्षा समाप्ति के उपरांत निरीक्षण संबंधी समस्त जानकारियां एप पर अपलोड की जाएंगी।
- रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान


