आगरा: थाना न्यू आगरा के अंतर्गत नगला बूढ़ी के निकट शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार समेत पांच लोगों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

खबरों के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण टाटा नेक्सन कार के चालक ने सड़क पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। पहले उसने एक बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे चल रहे तीन से चार लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा देख लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार जब्त करने के बाद चालक से पूछताछ कर रही है।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version