फतेहाबाद/आगरा। सोमवार सुबह कस्बे के बाह रोड क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से पवन पुत्र गिर्राज, विशाल पुत्र लखपति और राहुल पुत्र लखपत घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से देवीराम पुत्र रामलछिन और होतम सिंह पुत्र देवीराम घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया। थाना फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ गया, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की जांच की जा रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version