फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के सारंगपुर रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम के बाहर रखे सामान में रविवार रात आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सारंगपुर रोड पर स्थित रैपुरिया टेंट हाउस के गोदाम के बाहर हुई। रविवार रात करीब 9 बजे गोदाम के बाहर गली में रखे टेंट के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे टेंट हाउस की मेट और टेबल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की सहायता से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। टेंट हाउस के मालिक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 50,000 रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version