फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इंधोन में अपनी बेटी और दामाद को उसके ही ससुरालिजनो द्वारा पीटे जाने का विरोध करने पहुंचे मायके बालों को भी जमकर पीट दिया। जिसके चलते एक महिला और एक युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर दी गई है।
कंकरखेड़ा नई आबादी बाह निवासी दीवान सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण ने थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर देते हुए बताया की दीवान सिंह ने अपनी पुत्री वेवी का विवाह 16 अप्रैल 2025 को ग्राम इंधोन निवासी शेर सिंह पुत्र रामकेश के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। 20 फरवरी को उसकी बेटी बेबी और पति शेर सिंह को उसके परिजनों ने ही जमकर पीट दिया।
जब घटना की जानकारी उसके मायके वालों को हुई तो दीवान सिंह अपने भाई रनवीर बेटा विजय और पुत्रवधू राधा के साथ ससुराली जनों को समझाने के लिए ग्राम इंधोन पहुंचे। जिस पर उन्होंने इन पर भी हमला बोल दिया। जिससे विजय और उसकी पत्नी राधा घायल हो गई। घटना की जानकारी 112 पर पुलिस को दी गई है । वहीं परिजनों ने थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

