फतेहाबाद/आगरा: क़स्बा आगरा पशुओं में फैलने वाली गंभीर बीमारी रोंग खुरपका–मुंहपका की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 मार्च तक चलेगा।

उपमुख्य पशु-चिकित्साधिकारी फतेहाबाद डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से दो पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 17 पैरावेटो की टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि यह बीमारी पशुओं के लिए अत्यंत घातक होती है, जिससे दुग्ध उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समय पर टीकाकरण से पशुओं को सुरक्षित रखा जा सकता है। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं और अभियान में विभाग का सहयोग करें।

  • रिपोर्ट – सुशील  गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version