फतेहाबाद/आगरा: बुधवार दोपहर करीब दो बजे मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पिताजी (पापा) कहने से मना करने पर युवक और उसके साथियों ने मामा-भांजे की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पूठपुरा निवासी सत्यम पुत्र भूपेंद्र धाकरे अपने परिचित विवेक पुत्र सांवले निवासी कल्याणपुर, फतेहाबाद से बातचीत कर रहा था। बातचीत के दौरान विवेक ने मजाक में कहा कि तू बोलेगा कि मैं तेरा बाप हूं। जब सत्यम ने ऐसा कहने से इंकार कर दिया तो विवेक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

सत्यम को बचाने पहुंचे उसका भांजा सुमित चौहान पुत्र मीनेन्द्र चौहान निवासी गांव पाल, थाना महुआ, जनपद मुरैना (म.प्र.) पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version