फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार देर शाम बमरौली कटारा क्षेत्र के रोशन ढाबा के सामने हुए सड़क हादसे में एक मां की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगरिया थाना डौकी अपनी मां राजनश्री पत्नी प्रेम सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से आगरा से अपने गांव नगरिया जा रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद रोड पर रोशन ढाबा के सामने एक अज्ञात मैक्स वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजनश्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर थानाध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए तत्काल कपूर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतका का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु एस.एन. मोर्चरी भेजा है।

थानाध्यक्ष बमरौली कटारा ने बताया कि हादसे में प्रयुक्त वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version