फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद तहसील में शनिवार को दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

चुनाव में हरी सिंह अन्नोटिया अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि अरविंद वर्मा एडवोकेट को सचिव चुना गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट कृष्ण मोहन पांडेय, तहसीलदार बबालेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, पूर्व जिला जज बिजेंद्र सिंह, पूर्व वैज्ञानिक/सब रजिस्ट्रार सगीर खान, नारायण सिंह बटोरी साहब, रमाकांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, प्रेम सेवक शर्मा, मंत्रीराज निषाद, कमल सिंह कुशवाह, रमेश चंद पालीवाल और राजहंस एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार और अधिवक्ताओं के हित में मिलकर कार्य किया जाएगा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version