फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद बाह मार्ग पर शुक्रवार को एक कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपति वीर सिंह, राजेश्वरी और उनके पुत्र अंश घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जोधापुरा निवासी वीरी सिंह अपनी पत्नी राजेश्वरी और पुत्र अंश के साथ अपने गांव से आगरा जा रहे थे। फतेहाबाद बाह मार्ग पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद, सरकारी एंबुलेंस की सहायता से घायलों को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। वहीं, कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version