फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी पुलिस ने युवती को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि नगला भोला निवासी रामअवतार ने 25 जनवरी को थाना डौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 24 जनवरी को उनके घर पर अनुपस्थित रहने के दौरान गांव का ही सूरज पुत्र भरत सिंह उनके घर पहुंचा।

आरोप है कि उसने उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा  दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कौलारा झील के पास से आरोपी सूरज पुत्र भरत सिंह निवासी नगला भोला को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version